राजकोट। आजी डैम इलाके में नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर खेत में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आजी डैम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम वनराज मोहन अजाडिया(उम्र-19, निवासी- खोखडदल गांव) है।
पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया के उसके पहले पति का तीन साल पहले निधन हो गया था। उससे दो बेटे और एक बेटी है। बेटी सबसे छोटी है, उसकी उम्र 14 साल, 6 महीने है। वह केटरर्स में काम करने जाती है। एक साल पहले बेटी का आरोपी से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मां ने बेटी को समझाया। 13 दिसंबर को बेटी केटरर्स के बहाने घर से बाहर गई और लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन करने के बाद दूसरे दिन शाम को उसका पता चला। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि आरोपी उसका अपहरण करके खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आजी डैम पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES