Friday, April 18, 2025
spot_img
Homeखेलपांडेसरा से लापता 10 साल की बच्ची सिविल अस्पताल के पास मिली,शरीर...

पांडेसरा से लापता 10 साल की बच्ची सिविल अस्पताल के पास मिली,शरीर से खून बह रहा था, दुष्कर्म की आशंका

सूरत। पांडेसरा में रहने वाली 10 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। बच्ची संदिग्ध हालत में सिविल अस्पताल के पास मिली। उसके शरीर से खून बह रहा था, कपड़े भी भीगे हुए थे। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
शुक्रवार शाम को सिविल अस्पताल के पास फुटपाथ पर 10 साल की बच्ची रो रही थी। रिक्शेवाले की नजर उस पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। बच्ची डरी हुई थी, उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची से पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके माता-पिता को घटना के बारे में बताया। बच्ची के पिता तुरंत सिविल अस्पताल पहुंच गए।
पीड़ित बच्ची के पिता बिहार के मूल निवासी हैं और पत्नी, 10 साल की बेटी, 5 साल के बेटे के साथ पांडेसरा में रहते हैं। पिता रिंग रोड पर स्थित कपड़ा मार्केट में पार्सल ढोने का काम करता है। गुरुवार शाम को मां पानी लेने गई थी, उसी दौरान बेटी घर से लापता हो गई। माता-पिता ने बेटी की बहुत खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को बच्ची सिविल अस्पताल के पास मिली। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची कैसे सिविल अस्पताल पहुंच गई, इसकी जांच हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments