सूरत। शुक्रवार को वकील मंडल के चुनाव में 68% मतदान हुआ। देर रात वोटों की गिनती की गई। अध्यक्ष पद पर उदय कुमार हसमुखलाल पटेल, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सतीष शाह विजयी हुए। जनरल सेक्रेटरी पद पर अश्विन कुमार ठाकोर पटेल, जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्मल जमनादास बकारिया और ट्रेजरर पद पर अनूप कुमार रजनीकांत पटेल विजयी हुए हैं। वकील मंडल के चुनाव में इस साल 3053 वोट पड़े हैं, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। पिछले साल 2833 वोट पड़े थे। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें उदय कुमार पटेल को 1937, टर्मिष भूपेंद्र कानिया को 740, हिरल पानवाला को 347 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सतीष शाह और अनिल देवीदास यादव के बीच कांटे की टक्कर थी। अभिषेक शाह को 1858 और अनिल यादव को 1168 वोट मिले हैं।
जनरल सेक्रेटरी पद पर दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें से अश्विन ठाकोर पटेल को 1528 और निलेश कुमार रमेश मनिया को 1487 वोट मिले हैं। जॉइंट सेक्रेटरी के पद के लिए जमनादास निर्मल बकारिया को 1765 और उनके विरोधी विशाल छगन लाठिया को 1259 वोट मिले हैं। 29 वोट रद्द हो गए। ट्रेजरर पद पर विजयी अनूप कुमार रजनीकांत पटेल को 1191, मयंक चौहान को 1017 और बृजेश लाठिया को 783 वोट मिले हैं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।