Thursday, April 10, 2025
spot_img
Homeदेश-दुनियाजम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बारामूला में मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड एसएसपी...

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बारामूला में मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी

बारामूला। रविवार को सुबह मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने यहां गंटमूला में मस्जिद में घुसकर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी की हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने गंटमुला और उससे सटे इलाकों में सेना के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दी है। मृतक मोहम्मद शफी एसएसपी रैंक से रिटायर्ड हुए थे। बताया जाता है कि आतंकवादियों ने जिस मस्जिद को निशाना बनाया है, वह सेना की सुरक्षा निगरानी के निकट है। जम्मू-कश्मीर में अजान दे रहे किसी नमाजी की गोली मारकर हत्या की यह पहली घटना है।
मोहम्मद शफी रविवार को सुबह घर के निकट एक मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। मस्जिद में इक्के-दुक्के ग्रामीण भी आए थे। मोहम्मद शफी अजान दे रहे थे, तभी आतंकवादियों ने पीछे से पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। मोहम्मद शफी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।
कश्मीर पुलिस ने ट्विट करके यह जानकारी दी है। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments