Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeUncategorizedअंकलेश्वर के पानोली में स्वरोत्सव का आयोजन, देश पर जान न्यौछावर करने...

अंकलेश्वर के पानोली में स्वरोत्सव का आयोजन, देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के परिवारों काे सम्मानित किया

अंकलेश्वर। यहां के पानोली में एमएस जॉली ऑडिटोरियम में शौर्य-सेवा सम्मान स्वरोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के परिवारों और समाज सेवा करने वालों को सम्मानित किया गया। अनुरीत जोली की ओर से गुजरात के अलग-अलग शहरों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। सूरत, वडाेदरा, भरूच और अहमदाबाद के संगीतकारों ने तीन घंटे तक मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत समारोह में सूरत के शहीद जवान की बेटी को सम्मानित किया गया। अंकलेश्वर में 9 साल की उम्र में 100 से अधिक पौधे लगाने वाली दूर्वा मोदी को भी सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments