सूरत। आम आदमी पार्टी की ओर से सूरत शहर में ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह 7:30 बजे से पार्षद और कार्यकर्ता हाथ में बैनर लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क पर खड़े होकर लोगों को यातायात की जानकारी दी। वराछा में अलग-अलग पॉइंट पर आम आदमी पार्टी के नगर सेवक और कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। सीतानगर चौराहे के पास प्रतिपक्ष उपनेता पायल साकरिया, पार्षद शोभना केवडिया और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कापोद्रा सर्किल पर उपनेता महेश अणधण, पूर्व प्रतिपक्ष नेता धर्मेश भंडेरी, रजनीकांत वाघाणी और कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। धर्मेश भंडेरी ने बताया कि आगामी दिनों में नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ यातायात के नियमों को और सुगम बनाने की कोशिश करेंगे।