Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeदेश-दुनियाकेंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर को आतंकी संगठन घोषित किया

केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर को आतंकी संगठन घोषित किया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर को आतंकी संगठन घोषित करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। शाह ने कहा कि संगठन और उसके सदस्य लोगों को उकसा रहे थे। इसके सदस्य जम्मू कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर को गैर कानूनी संगठन करार दिया है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि यह संगठन गैर कानूनी कामों में शामिल था लोगों को जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाता था। देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संगठन का नेतृत्व मसरत आलम करता था, जो 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इससे पहले उसे साल 2010 में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ 27 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। 2015 में उसे जेल से रिहा कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments