Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeदेश-दुनियाराहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा पर...

राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे, 14 राज्यों में 6200 किमी की दूरी तय करके मणिपुर से मुंबई पहुंचेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो के बाद भारत न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई तक जाएगी। भारत न्याय यात्रा असम, नागालैंड, मेघालय,बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 14 राज्यों और 85 शहरों में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत न्याय यात्रा ज्यादातर दूरी बस से तय करेगी, कुछ चुनिंदा स्थानों पर पदयात्रा करने की योजना है। राहुल गांधी इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ा यात्रा निकाल चुके हैं। इस दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर पर पदयात्रा की थी। 150 दिनों तक चली यात्रा ने 3570 किलोमीटर की दूरी तय की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झंडी दिखाकर भारत न्याय यात्रा को रवाना करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मणिपुर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए मणिपुर से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हम वहां के लोगों के घाव भरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनैतिक यात्रा नहीं है, उन लोगों के लिए है जो पीड़ित हैं। भारत न्याय यात्रा रखने के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि हम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक न्याय दिलाएंगे। इसलिए इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा रखा गया है। बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments