Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeखेलडिंडोली में तांत्रिक ने घर में रूपए की बरसात होने का झांसा...

डिंडोली में तांत्रिक ने घर में रूपए की बरसात होने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया

सूरत। डिंडोली में तांत्रिक ने घर में रूपए की बरसात होने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में ठग तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। महिला ने पड़ोसी से बात की तो उसने एक परिचित तांत्रिक के बारे में बताया। महिला लिंबायत में रहने वाले तांत्रिक अहमदनूर अल्लानूर पठान के पास गई। तांत्रिक ने महिला से बातों में उलझाते हुए कहा कि झाड़-फूंक करने से तुम्हारे घर में रूपए की बरसात होगी। तांत्रिक अहमदनूर झाड़-फंूक करने के लिए महिला के घर आया। विधि करने के बहाने महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। तांत्रिक के जाने के बाद पीड़िता ने डिंडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लिंबायत के गोविंद नगर में रहने वाले 56 वर्षीय अहमदनूर पठान को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments