Friday, April 18, 2025
spot_img
Homeव्यापारभाजपा विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा ने अस्सलाम अलैकुम कहकर भाषण की शुरुआत...

भाजपा विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा ने अस्सलाम अलैकुम कहकर भाषण की शुरुआत की, वीडियो हो रहा वायरल

अहमदाबाद। भाजपा हिन्दुत्व के सहारे 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने की तैयार कर रही है तो दूसरी ओर भाजपा के विधायक अल्पसंख्यकों को रिझाने में जुटे हैं। बात अहमदाबाद की है। यहां के बापूनगर में आयोजित इत्तेहादे मिल्लत सम्मेलन में भाजपा विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा ने मंच से अस्सलाम अलैकुम कहकर भाषणा की शुरूआत की। विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा का वीडियो सोशल मीडिया में खबू वायरल हो रहा है।
विधायक ने मंच पर मौलाना के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अहमदाबाद के बापूनगर में अल्पसंख्यकों की आबादी सबसे अधिक है। विधायक ने मंच से बोलते हुए कहा कि मैं वोटों की राजनीति नहीं करता हूं। अगर ऐसा होता तो सम्मेलन में नहीं आता। मैंने अपनी संस्कृति के अनुसार मौलाना का पैर छूकर आशीर्वाद लिया है। मैं मुहर्रम में भी जाता हूं। कुशवाहा ने स्थानीय कमेटी की स्वच्छता की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इसी मुहिम ने मुझे विधायक बनाया है। ऊपर वाले की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता है।
भाजपा विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बापूनगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हिम्मत सिंह पटेल को 12 हजार वोटों से हराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments