सूरत। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण भेजकर प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया जा रहा है। शनिवार को सूरत शहर का पहला निमंत्रण लक्ष्मीपति ग्रुप के डायरेक्टर संजय सरावगी को मिला। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नंदकिशोर शर्मा ने उनको निमंत्रण पत्र दिया एवं आमंत्रित किया। संजय सरावगी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हमे पहला निमंत्रण मिला है। हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी जरूर बनेंगे। उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को धन्यवाद दिया।