Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeखेलसचिन में प्याज काटने को लेकर हुए झगड़े में दोस्त की हत्या...

सचिन में प्याज काटने को लेकर हुए झगड़े में दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया

सूरत। सचिन में प्याज काटते समय दोस्त की हत्या कर फरार हुए आरोपी को सचिन पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। सचिन के थाना निरीक्षक आरआर देसाई ने बतया कि गुरुदेव एंटरप्राइजेज बिल्डिंग की छत पर बने कमरे में जीवुत कमला राजगर (निवासी- पिपरी करमनासा, जिला- कैमूर, बिहार), श्रवण राजकरण राजगर और राजू चौहाण (निवासी-सचिन) एक साथ रहते और कपड़े की मिल में काम करते थे। रात में खाना बनाते समय जीवुत राजगर और राजू चौहाण में प्याज काटने के लिए झगड़ा हो गया। राजू ने जिवृत राजगर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करके सुबह कमरे पर आए श्रवण राजगर जीवुत का शव देखकर चौंक गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सचिन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल में रवाना कर दिया। सचिन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके फरार राजू चौहाण को रेलवे पुलिस की मदद से महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को चलती ट्रेन से पकड़ा गया है, हत्या करने के बाद गांव भागने की फिराक में था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments