सुरेन्द्रनगर। जिले के चोटिला पर्वत पर 3 जनवरी को पर्वतारोहण प्रतियाेगिता शुरू की गई। विजेता प्रतियाेगियों को आगामी फरवरी में जूनागढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा विजेताओं को 2लाख, 34 हजार रूपए पुरस्कार भी मिलेगा। राज्य सरकार पहले जूनागढ़ में ही पर्वतोहण प्रतियाेगिता आयोजित करती थी। साल 2019 में जूनागढ़ के अलावा पंचमहाल जिले के पावागढ़, साबरकांठा के ईडर, राजकोट के ओसम और चोटिला में प्रतियाेगिता शुरू की गई। चोटिला में बुधवार, 3 जनवरी को पर्वरोहण प्रतियोगिता शुरू की गई। इस दौरान प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय विजेता को 20 हजार, तृतीय विजेता को 15 हजार समेत 10 नंबर तक सभी प्रतियोगियों को 2लाख, 34 हजार रूपए पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में एक से 10 स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को जूनागढ़ की प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
जिला युवा विकास अधिकारी भरत सिंह गोिहल ने बताया कि 289 प्रतियोगियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 180 पुरुष और 109 महिलाएं हैं। प्रतियोगियों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की गई है। बुधवार को सुबह 7:00 बजे फ्लैग मार्च करने के बाद प्रतियोगिता शुरू की गई। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुबह 6:00 से 10:00 बजे तक श्रद्धालुओं को पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बता दें, साल 2023 में 142 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें रोहित पांचाल ने 7:45 मिनट और अस्मिता कठेडिया ने 8:57 मिनट में यात्रा पूरी की थी।
ये है इतिहास: पर्वत पर चामुंडा देवी का मंदिर है
चोटिला पर्वत सुरेन्द्रनगर जिले में स्थित है। पर्वत की चोटी पर चामुंडा माता का मंदिर है। यह पर्वत 1250 ऊंचा है। अहमदाबाद से 50 और राजकोट से करीबन 50 मील दूर है। फिल्म अभिनेत्री डिम्पल कापड़िया का जन्म चोटिला में हुआ था। प्रसिद्ध गुजराती लेखक स्व. जेवरचंद मेघाणी भी यहीं के थे।