सूरत। वराछा के जगदीशनगर और घनश्याम नगर में गंदे पानी से रोग फैल रहा है। उल्टी-दस्त होने पर 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोग फैलने की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम ने इलाके में सर्वे शुरू कर दिया। जगदीश नगर में 31 दिसंबर से ही पीने का पानी गंदा आ रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। बताया जाता है कि सीवरेज का गंदा पानी पेयजल की पाइपलाइन में बह रहा था।
नगर निगम की टीम ने पानी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उल्टी-दस्त से ग्रस्त सभी को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक युवक को काॅलरा होने की जानकारी मिली है। नगर निगम ने जगदीश नगर में सफाई अभियान शुरू किया है। इसके अलावा लोगों में क्लोरीन के टेबलेट बांटे जा रहे हैं।