वघई। पिछले महीने नवसारी में यंग साइंस लीटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें डांग, नवसारी अौर सूरत जिले के स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रतियाेगिता में डांग की कुल 53 कृतियों को प्रदर्शित किया गया था। इसमें प्राथमिक विभाग की 35 और माध्यमि विभाग की 18 कृतियां थीं। दीप दर्शन स्कूल के छात्रों ने 8 कृतियों को प्रदर्शित किया था। डांग जिले की दीप दर्शन स्कूल को री-यूज आॅफ प्लास्टिक के लिए तीसरा स्थान मिला था। स्कूल काे अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में डांग के कलेक्टर महेश पटेल भी मौजूद थे। कलेक्टर के हाथों विजेता छात्रों को 2000 रूपए का चेक, मोमेन्टो और प्रमाण-पत्र दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल सुहासिनी परमार और शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।