Friday, April 18, 2025
spot_img
Homeदेश-दुनियाइंडियन नेवी के मार्कोस कमांडों ने समुद्री डाकुओं के चंगुल से भारतीय...

इंडियन नेवी के मार्कोस कमांडों ने समुद्री डाकुओं के चंगुल से भारतीय मालवाहक जहाज को छुड़ाया, 15 भारतीय समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

नई दिल्ली। इंडियन नेवी के मार्कोस कमांडों ने अगवा हुए भारतीय मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक को हूती आतंकवादियों के चंगुल से छुड़कर अपने कब्जे में ले लिया है। जहाज के सभी क्रू मेेंबर्स सुरक्षित हैं। समुद्री डाकुओं ने गुरुवार को सोमालिया में इस मालवाहक जहाज को अगवा कर लिया था। जहाज के हाईजैक होने की जानकारी मिलते ही इंडियन नेवी एक्शन में आ गया था। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अरब सागर में सोमालिया तट के निकट अगवा हुए मालवाहक जहाज के पास तुरंत पहुंच गया था। जहाज में मौजूद 15 भारतीय समेत 21 क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
नौ सेना के कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि भारतीय नाैसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अपराह्न 3:15 बजे अगवा जहाज के पास पहुंच गया था। मरीन मार्कोस कमांडों ने अगवा जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। मार्कोस कमांडो ने मालवाहक जहाज एमवी लीला नाॅरफॉक में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम चालू करके उसे नजदीक के बंदरगाह तक पहुंचाने की कोशिश में जुट गया है। हाल में यह जहाज भारतीय नौसेना की सुरक्षा में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments