सूरत। महाराष्ट्र के पुणे से 2 दिन पहले आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक पुणे में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और मां के बीमार होने के खबर सुनकर मिलने के लिए सूरत आया था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार के शोक छा गया है।
लिंबायत के आसपास नगर में 23 वर्षीय चंद्रराज पुत्र तुकाराम पाटील परिवार के साथ रहता था। दो बहन का इकलौता भाई था। पिता तुकाराम पेशे से ड्राइवरहैं और चंद्रराज पुणे में बीएससी की पढ़ाई करता था। पढ़ाई पूरी होने में 4 महीने बाकी थे। वह 2 दिन पहले ही मां की बीमारी की खबर सुनकर सूरत आया था और रात 11:00 बजे दोस्त के जन्मदिन पर मिलने जा रहा था। दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर मधुरम सर्किल के पास चाय पीने जा रहा, तभी डिंडोली महादेव नगर ब्रिज पर थ्री व्हीलर टेंपो चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। चंद्रराज और उसके दोस्त सड़कर गिरकर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रराज की मौत हो गई। उसके दोस्तों को सामान्य चोटें आई है। पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।