Thursday, April 10, 2025
spot_img
Homeव्यापारवाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का समापन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-...

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का समापन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- गुजरात विकसित भारत का गेट-वे बन गया है

गांधीनगर। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 10वें संस्करण का समापन समारोह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अमृतकाल की पहली और गुजरात की दसवीं वाइब्रंेंट समिट का आज समापन हो रहा है। 2003 में इसकी शुरुआत हुई थी। आज इसमें भारी परिवर्तन आया है। एक अर्थ में देखें तो यह युग परिवर्तन की शुरुआत है। आज उत्पादन और निवेश के लिए विश्व में भारत और भारत में गुजरात पहली पसंद बन गया है। स्वामी विवेकानंद की जयंती काे याद करके शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सामर्थ्य और संकल्प को साकार करके भारत आज विश्व में अनेक नए आयामों के साथ उभर रहा है। वाइब्रंट गुजरात समिट आइडिया और इनोवेशन का प्लेटफार्म साबित हुआ है। गुजरात में इस समिट का अनुकरण देश के दूसरे राज्य भी कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस राह पर चलते हुए विभिन्न राज्य और देश नये मुकाम हासिल करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में समिट को सफल बताते हुए शाह ने कहा कि वाइब्रेंट समिट से गुजरात विकसित भारत का गेट-वे बन गया है।
मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र पटेल, केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने समापन समारोह को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments