Thursday, April 10, 2025
spot_img
Homeखेलमकरसंक्रांति पर ब्रिज के दोनों ओर पुलिस जवान तैनात, दुपहिया वाहन चालकों...

मकरसंक्रांति पर ब्रिज के दोनों ओर पुलिस जवान तैनात, दुपहिया वाहन चालकों को ब्रिज पर जाने से रोकते रहे

सूरत। मकरसंक्रांति पर पुलिस ने सभी ब्रिजों पर दुपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाई है। रविवार को पुलिस और टीआरबी के जवान दिनभर ब्रिज के दोनों किनारे खड़े होकर दुपहिया वाहनों को ब्रिज पर आने-जाने से रोकते रहे। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। मकरसंक्रांति पर ओवर ब्रिज दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। ब्रिज पर जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों का मांझे से गला कटने का खतरा रहता है। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिवर्ष सावधानी बरतती है। पिछले दिनों पुलिस आयुक्त ने अधिसूचना जारी करके दुपहिया वाहनों के ब्रिज पर आने-जाने पर रोक लगा दी थी। बस, कार और आॅटो को इससे मुक्त रखा गया था। रविवार, 14 जनवरी को बाइक लेकर ब्रिज पर जाने वालों को पुलिस जवान रोकते रहे। प्रतिबंध पर 15 जनवरी को भी लागू रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments