Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeखेलनगर निगम की सामान्य सभा में महिला पार्षद का अपमान करने पर...

नगर निगम की सामान्य सभा में महिला पार्षद का अपमान करने पर आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

सूरत। नगर निगम की सामान्य सभा में महिला पार्षदों का अपमान करने के मुद्दे पर प्रतिपक्ष नेता पायल साकरिया समेत आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुगलीसराय में विरोध प्रदर्शन किया। पिछले दिनों सामान्य सभा में प्रतिपक्ष की महिला पार्षद अपने क्षेत्र की समस्याएं बता रही थीं, तभी सत्तारूढ़ भाजपा के कार्पोरेटर ब्रजेश उनडकट और घनश्याम मकवाणा ने उन्हें अपमानित किया था। सामान्य सभा में विपक्ष को उकसाने की कोशिश की गई थी। आम आदमी पार्टी की महिला पार्षदों ने गार्डन समिति की बैठक में भाजपा नेता ब्रजेश उनडकट को चूड़ी देकर विरोध किया। इसके साथ ही दोबारा महिलाओं का अपमान करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बता दें, ब्रजेश उनडकट गार्डन समिति के सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments