वडोदरा। क्राइम ब्रांच की टीम ने दुष्कर्म के केस में 3 साल से फरार इनामी बदमाश को आगरा से गिरफ्तार किया है। साल 2021 में बापोद इलाके में युवती से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी प्रकाश पुत्र श्रीराम शर्मा (मूल निवासी- लोहामंडी, आगरा, उत्तर प्रदेश) अपने गांव भाग गया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वडोदरा पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। वडोदरा के पुलिस कमिश्नर ने आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की पेरोल फर्लो स्क्वॉड के सब इंस्पेक्टर केजे वसावा और उनकी टीम आगरा में आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी लोहामंडी में दिखाई दिया। पुलिस ने थाने के सामने फुटपाथ से आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार करके आगरा ले आई।
दुष्कर्म के केस में 3 साल से फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया
RELATED ARTICLES