Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeव्यापारमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया,...

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया, देश-विदेश के पतंगबाज लड़ाएंगे पेंच

अहमदाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा 7 से 14 जनवरी तक पतंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर पतंगोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम पटेल ने कहा कि गुजरात के पतंगोत्सव में शामिल होने वाले देश-विदेश के पतंगबाजों की संख्या हर साल लगातार बढ़ रही है। गुजरात में पतंग का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। सीएम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पतंगोत्सव को पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाई है।


55 देशों के 153 पतंगबाज लड़ाएंगे पेंच
पतंगोत्सव में 55 देशों के 153 पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, देश के 12 राज्यों के 68 और गुजरात के 865 पतंगबाज भी पेंच लड़ाएंगे। तुर्की, फ्रांस, यूक्रेन, थाईलैंड, श्रीलंका के पतंगबाज हिस्सा लेने गुजरात आए हैं। गुजरात में अहमदाबाद के अलावा सूरत, राजकोट, वडोदरा और वड़नगर में पतंगोत्सव के आयोजन किए गए हैं। पतंगोत्सव के दौरान शाम को 7 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस पंतगोत्सव में अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर, राजकोट, अमरेली, आणंद, भावनगर, भुज, दाहोद, जामनगर, कलोल, मेंदरडा, मांडवी, मुंद्रा, नवसारी, पाटण, राणपुर, सावरकुंडला, साबरकांडा, सुरेन्द्रनगर, थानगढ़, भरूच के पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं। अहमदाबाद के अलावा वडोदरा में 8 जनवरी, एकता नगर और द्वारका में 9, सूरत, राजकोट में 10, धोरडो, वडनगर में 11 और नडाबेट में 12 जनवरी को पतंगोत्सव का आयोजन किया गया है।

पतंगोत्सव में भगवान राम की छवि वाली पतंगों का क्रेज

इस साल गुजरात का पतंगोत्सव भी राममय बन गया है। कारोबारियों ने अयोध्या की थीम पर पतंग बनाया है। इसके साथ ही जय श्रीराम, सनातन धर्म पर बनी पतंगें भी आसमान में दिखाई देंगी। इस साल पतंगोत्सव में भगवान श्रीराम की छवि वाली पतंगों का क्रेज अधिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments