भरुच। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाला और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को डेडियापाडा के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में नेत्रंग में विशाल जनसभा को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए आदिवासियों को विरोध बताया। अरविंद केजरीवाला ने भरूच लोकसभा पर चैतर वसावा काे उम्मीदवार घोषित किया है। गुजरात के दो दिन के दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने तीखे तेवर में कहा कि भाजपा आदिवासियों की विरोधी है, इसलिए हमारे विधायक चैतर वसावा को जेल से बाहर नहीं आने दे रही है। चैतर वसावा जेल से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया है।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चैतर वसावा आदिवासी समाज के शेर हैं। भाजपा उन्हें कभी डरा नहीं सकती है। भाजपा उन्हें जेल में बंदकर घास डालेगी तो वे नहीं खाएंगे, वे तो अपना शिकार खुद ही करेंगे।
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढवी और मनोज सोरठिया ने कहा कि चैतर वसावा ने भाजपा के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। यही वजह है के आज वे जेल में हैं। भाजपा चैतर वसावा के परिवार को भी परेशान करने में जुटी है। भाजपा की इस करतूत को आदिवासी समाज कभी नहीं भूलेगा।
गोपाल इटालिया ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को भाजपा ने बदले की भावना से जेल में बंद किया है। इसका विरोध करने पार्टी के दो-दो मुख्यमंत्री आज नेत्रंग में आए हुए हैं। इटालिया ने मनसुख वसावा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उनकी पार्टी भी सीरियस नहीं लेती है, तो हमें सीरियस लेने की क्या जरूरत है। नेत्रंग में आयोजित जनसभा में भारी सख्या में लोग मौजूद रहे।
अरविंद केजरीवाल ने भरूच लोकसभा सीट पर जेल में बंद विधायक चैतर वसावा काे उम्मीदवार घोषित किया
RELATED ARTICLES