Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeप्रादेशिकउत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, शिक्षण संस्थान, शासकीय...

उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, शिक्षण संस्थान, शासकीय कार्यालय और मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यह निर्णय लिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में देश-विदेश के सैकड़ों लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 15 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला, खिचड़ी शुरू हो रही है। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस और 26 को गणतंत्र दिवस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से सुरक्षा तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर में भगवान के विराजने पर लोग दिन में भजन-कीर्तन और शाम को दीया जलाकर दीवाली मनाएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी शिक्षा संस्थाएं, शासकीय कार्यालय और प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी के बाद अयोध्या में 2-3 लाख लोग आएंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद रहना होगा। परिवहन विभाग की ओर से अयोध्या आने के लिए कम से कम 500 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments