होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त गुरुवार रात्रि 11:30 बजे के बाद रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ दुबे के अनुसार, भद्रा काल समाप्ति के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा। इस अवसर पर अपनी राशि के अनुसार विशेष सामग्री की आहुति देने से सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें किस राशि को क्या अर्पित करना चाहिए।
🔮 राशि अनुसार आहुति:
- मेष: गुड़
- वृषभ: मिश्री और नारियल गिरी
- मिथुन: कपूर और इलायची
- कर्क: कच्चा चावल और सफेद तिल
- सिंह: गूगल और गुड़
- कन्या: पान और हरी इलायची
- तुला: कपूर और सफेद तिल
- वृश्चिक: गुड़
- धनु: हल्दी की गांठ और पीली सरसों
- मकर: काले तिल और लौंग
- कुंभ: काली सरसों, लौंग और गूगल
- मीन: पीली सरसों और गुड़