Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeदेश-दुनियाकुश्ती संघ पर सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, खेल मंत्रालय ने संघ...

कुश्ती संघ पर सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, खेल मंत्रालय ने संघ को रद्द किया, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता भी गई

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है। खिलाड़ियों के भारी विरोध के चलते मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। खिलाड़ियों के विरोध के कारण भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया गया था। हाल ही में चुनाव हुए थे, जिसमें बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत हुई थी। कुश्तीबाज अनिता शिरोया चुनाव हार गई थी। इसके बाद भारी हंगामा हुआ था। दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने पत्रकार परिषद में कुश्ती छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था। हरियाणा के कुश्तीबाज वीरेन्द्रिसिंह ने पद्मश्री लौटाने की घोषणा की थी। इन सबको देखते हुए खेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।
मंत्रालय के एक्शन के बाद संजय सिंह की मान्यता खत्म हो गई है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि चुनाव होने के बावजूद कुश्ती महासंघ का नियंत्रण पुराने लोगों के हाथों में था। खेल मंत्रालय ने संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी निर्णयों पर रोक लगा दी है। हाल ही में रेसलिंग एसोसिएशन ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा की थी, जिसमें 28 दिसंबर से यूपी के गोंडा में टुर्नामेंट शुरू होने वाला था। चैम्पियनशिप गोंडा में कराने को लेकर भी सवाल उठे थे। गोंडा पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण का क्षेत्र है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments