Wednesday, May 7, 2025
spot_img
Homeशिक्षामावतर: पीपी सवाणी ग्रुप की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में 75...

मावतर: पीपी सवाणी ग्रुप की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में 75 कन्याओं की शादी हुई, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल भी मौजूद रहे

सूरत। मोटा वराछा के पीपी सवाणी स्कूल ग्राउंड में रविवार को सवाणी ग्रुप की ओर से 12वें सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 75 कन्याओं का धूमधाम से विवाह किया गया। इसमें 35 कन्याएं अनाथ हैं, उनके न तो माता-पिता हैं और न ही कोई भाई-बहन।
बता दें, सवाणी ग्रुप द्वारा वर्ष 2012 से अनाथ बेटियों की धूमधाम से शादी की जा रही है। ग्रुप की आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में अब तक कुल 4992 बेटियों की शादी हो चुकी है। सवाणी ग्रुप के महेशभाई ने कहा कि हम बेटियों की शादी ही नहीं करते, बल्कि उनकी घर-गृहस्थी का भी पूरा ध्यान रखते हैं। सामूहिक विवाह में शादी करने वाली कन्याओं को पूरा सामान दिया जाता है। सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल, एंटी टेररिस्ट फ्रंट के एमएस बिट्‌टा, राज्यमंत्री प्रफुल पानसेरिया, वन एवं पर्यावरण मंत्री मुकेश पटेल, विधायक संगीता पाटिल समेत महानुभाव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments