नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन के रूप में मनाया गया। देशभर में भाजपा कार्यालयों पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर समेत भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय अटल बिहार वाजपेयीजी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका समर्पण और सेवा हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में जन्म हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बनाया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश में शिक्षा भी अर्जित की थी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
RELATED ARTICLES