वडोदरा। यहां की नंदेसरी जीआईडीसी में एक बार फिर गैस लीकेज की घटना से अफरा-तफरी मच गई। नंदेसरी की अलिन्द्रा केमिकल कंपनी में मंगलवार को सुबह करीबन 8:00 बजे प्लांट के अंदर जहरीली गैस लीकेज होने से एक कर्मचारी बेहोश गया। वहां मौजूद तीन से चार कर्मचारी गैस के शिकार हो गए। सभी कारीगरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है। जहरीली गैस के शिकार हुए दिनेश सिरथ(47), किरण पढियार(30), हर्षद परमार(28)और सुरेन्द्र गोहिल(26)को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नंदेसरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि प्लांट में क्षतिग्रस्त पाइप को जोड़ से अलग करने का काम चल रहा था, तभी गैस लीक होने लगी। वहां मौजूद चार श्रमिक इसके शिकार हो गए।
वडोदरा की केमिकल कंपनी में गैस लीकेज से मची अफरा-तफरी, चार श्रमिक अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES