वापी। नगरपालिका की डंपिंग साइड पर पूरे शहर का कचरा फेंका जा रहा है। डंपिंग साइट पर किसी अनजान द्वारा डम्पर में कचरा भरकर फेंकने की जानकारी मिलने के बाद वापी और डुंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वापी और डुंगरा पुलिस की टीम ने डंपिंग साइट से कचरे से भरे एक डम्पर को कब्जे में लिया है।
चंडोर गांव में नगरपालिका की डंपिंग साइट है। यहां दिनभर पूरे शहरभर का कचरा फेंका जाता है। इससे आसपास रहने वाले परेशान हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने वापी और डुंगरा थाने में अनजान डम्पर चालकों के खिलाफ कचरा फेंकने की शिकायत दर्ज कराई है। वापी और डुंगरा पुलिस ने डंपिंग साइट की जांच की तो कचरे से भरा एक डम्पर मिला। डम्पर किसका है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। डंपिंग साइट पर कचरा फेंकने की परमिशन ली गईहै या नहीं इसकी जांच हो रही है। नगरपालिका के पदाधिकारी, अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। किसके इशारे पर डम्पर में भरकर कचरा लाया गया, अभी तक इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
वापी में डंपिंग साइड पर डम्पर में भरकर फेंका जा रहा है कचरा, वापी और डुंगरा की पुलिस ने एक डम्पर को कब्जे में लिया
RELATED ARTICLES