सूरत। सिविल अस्पताल में पैदा हुए और एसएनसीयू में भर्ती बच्चे का पौने दो माह से इलाज चल रहा था। माता-पिता बच्चे को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने जब माता-पिता को बुलाया तो उनका कोई पता नहीं चला। कामरेज हेल्थ सेंटर की सिफारिश पर बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। खटोदरा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार बच्चे की मां का नाम मनीषा है। पिछले पौने दो माह से सिविल अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए माता-पिता की खोजबीन में जुट गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रफुल्ल बांभरोलिया ने खटोदरा थाने में माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गत 30 अक्टूबर को कामरेज के हेल्थ सेंटर में बच्चे का जन्म हुआ था। उसे अधिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता का मोबाइल भी बंद है। पिछले 15 दिनों से बच्चे की देखभाल सिविल अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी कर रहे हैं। खटोदरा थाने के इंस्पेक्टर आरके धुलिाया ने बताया कि सिविल अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के पर एक महिला नजर आती है। कामरेज के हेल्थ सेंटर से जानकारी जुटाने के बाद माता-पिता की खोजबीन की जा रही है। माता-पिता महाराष्ट्र के मूल निवासी बताए जाते हैं।