Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeखेलडिंडोली में शराब छोड़ने का इलाज करवा रहे युवक ने गले पर...

डिंडोली में शराब छोड़ने का इलाज करवा रहे युवक ने गले पर ब्लेड मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की, गंभीर

सूरत। शहर के डिंडोली इलाके में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो माह से शराब छोड़ने का इलाज करवा रहे युवक ने रिश्तेदार के घर की छत पर खुदकुशी करने की कोशिश की। ब्लेड से गला काटकर कर खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 साल का महेंद्र बुधवार को घर वालों के बताया कि वह मौसी के यहां जा रहा है। महेंद्र पुत्र भरत तुवर लिंबायत के महाराणा प्रताप नगर में रहता है और कपड़ा मार्केट में मजदूरी करता है। गले की नश काटने की जानकार मिलने के बाद पिता भरतभाई और उसकी मां 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गए। महेन्द्र के गले पर 12 सेमी लंबा और 4 सेमी गहरा घाव है। ब्लेड से गले की नस काटने के बाद महेन्द्र छत पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। महेन्द्र सिविल अस्पताल में शराब छोड़ने का इलाज करवा रहा था। इलाज के बाद उसने शराब पीना छोड़ दिया था। सिविल अस्पताल में भर्ती महेन्द्र की हालत गंभीर बताई जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments