नई दिल्ली। देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) पार्टी के मुखिया और फिल्म अभिनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में परेशानी हो रही थी तो वेंटिलेटर पर रखा गया था। विजयकांत ने गुरुवार को सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विजयकांत ने 154 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनके पास चेन्नई में इंजीनियरिंग कॉलेज और कोयम्बेडु में मैरेज हॉल है। विजयकांत तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जानकारी रामचंद्रन के संपर्क में आने के बाद राजनीति में आए थे। उन्होंने 2005 में डीएमडीके पार्टी का गठन किया था। वह विरुधाचलम और ऋषिवंडियम के विधायक 2011 से2016 तक तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।
डीएमडीके पार्टी के मुखिया और फिल्म अभिनेता विजयकांत का निधन, कोरोना होने के बाद अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे
RELATED ARTICLES