Thursday, May 1, 2025
spot_img
Homeखेलपांडेसरा में मां के साथ जा रहे 14 साल के किशोर के...

पांडेसरा में मां के साथ जा रहे 14 साल के किशोर के पैर में कुत्ते ने काट लिया, अस्पताल में भर्ती

सूरत। पांडेसरा में शनिवार को सुबह मां के साथ जा रहे 14 साल के किशोर के पैर में पीछे से कुत्ते ने काट लिया। पीड़ित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों स्कूल जा रहे बच्चे को काट लिया था।
छठवीं कक्षा में पढने वाला गणेश कहार शनिवार को अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्ते ने पीछे से उसके पैर में काट लिया। कुत्ते के हमले के बाद गणेश और उसकी मां काफी डर गई थी। गणेश को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। बता दें, सिविल अस्पताल में कुत्तों के काटने के 20 से 25 केस रोजाना आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments