Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeदेश-दुनियामन की बात: 108 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जो...

मन की बात: 108 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी दिन रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। मन की बात का यह 108वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने मिलकर प्रयास किया तो देश को बहुत लाभ हुआ है। देश में 70 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण हमारी सामूहिक उपलब्धि है और मेरा मानना ​​है कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उस देश का विकास अटक जाता है। इनोवेशन रैंक में आज हमारा देश 40वें स्थान पर है। पीएम मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि हमारे देश ने इस वर्ष कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस मिशन के जरिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने देश का नाम रोशन किया है। हमें 2024 में भी यही भावना और गति बनाए रखनी है। मुझे यकीन है कि मेरी तरह आप भी हमारे वैज्ञानिकों और विशेषकर महिला वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 108 का खास महत्व है। उसकी पवित्रता, महत्व गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 की ये संख्या असीम आस्था से जुड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments